बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – स्वारघाट के साथ लगते धारकांशी नामक जगह पर सुबह के समय एक पर्यटकों की गाड़ी गहरी खाई में गिर गई है । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह पर्यटकों की गाड़ी दिल्ली के नोएडा की ओर से बिलासपुर की ओर आ रही थी कि जैसे ही स्वारघाट के साथ लगते धारकांशी नामक जगह पर पहुंची तो चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और यह गाड़ी 400 से 500फीट गहरी खाई में जा गिरी है ।
गाड़ी में एक व्यक्ति और एक महिला की मौ+त हो गई है, जबकि उसमें बैठा तीसरा व्यक्ति गायब हो गया है । जिसकी पुलिस तलाश कर रही है और आगामी कारवाई की जा रही है । मृत महिला व व्यक्ति का शव पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है, जहां पर शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा ।इस मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हेड क्वार्टर राजकुमार ने बताया कि सुबह ही एक गाड़ी गहरी खाई में गिरी है,जिसमें एक महिला और एक पुरुष की मौ+त हो गई है,जबकि एक व्यक्ति लापता चल रहा है जिसकी पुलिस टीम तलाश कर रही है
