संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश में बीती रात से हो रही भारी बारिश है एक बार फिर से तबा+ही का मंजर देखने को मिल रहा हैं। भारी बारिश से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में काफी ज्यादा नुकसान होने की सूचनाएं मिल रही हैं। बादल फटने के साथ ही भूस्खलन की घटनाएं प्रदेश भर में हो रही हैं।
वहीं इस भारी बारिश में राजधानी शिमला के रोहड़ू चिड़गाव की लैला पंचायत में सुबह ही बादल फटने से भारी तबाही हुई हैं। बादल फटने से कई घरों को नुकसान पहुंचा हैं और गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ गई हैं।बताया जा रहा है कि 3 लोग भी इसमें लापता हैं।
बादल करीब 3 बजे फटा हैं और उस समय लोग घरों में सोए हुए थे। बादल फटने से एक घर मलबे की चपेट में आ गया है और तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची है और लापता लोगों की तलाश की जा रही हैं। वहीं राहत एवं बचाव कार्य भी शुरू कर दिया गया हैं।
