कुल्लू : मनमिंद्र अरोड़ा- जिला कुल्लू में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। तो वहीं अब लोग अपने रोजमर्रा के कार्यों में भी जुट गए हैं। ऐसे में बीते दिनों पहाड़ों पर हुई बर्फ़बारी को देखने के लिए बाहरी राज्यों से भी पर्यटक आ रहे हैं । पर्यटकों के आने से पर्यटन स्थल पर भी चहल-पहल बढ़ गई है और यहां सैलानी पैराग्लाइडिंग का भी मजा ले रहे हैं।
जिला कुल्लू की पैराग्लाइडिंग साइट पर भी नीले आसमान के नीचे मानव परिंदे उड़ते हुए नज़र आ रहे हैं। शुक्रवार को पर्यटकों ने हवा में गोते लगाकर इस दिन को यादगार बनाया और पैराग्लाइडिंग साइटों पर पर्यटकों ने सूर्य की तेज तपिश का जहां आनंद लिया। जिला कुल्लू के मनाली व इसके आसपास के इलाको में एक बार फिरसे पर्यटन स्थलों में सैलानियों की आमद में इज़ाफ़ा होता हुआ नज़र आ रहा है और पर्यटक भी हवा में गोते लगाने व रिवर राफ्टिंग का खूब आनंद ले रहें हैं।
पैराग्लाइडिंग कारोबार से जुड़े कनव शर्मा का कहना है कि यहां आने वाले सैलानी पैराग्लाइडिंग करके ऊंची व लंबी उड़ान के लिए बेहद खुश होते हैं। उन्होंने कहा कि मैदानी क्षेत्रों में होने वाली पैराग्लाइडिंग करके उन्हें इतना मजा नहीं आता, जितना की घाटी की फिजाओं में सेब के बागानों व चारों ओर बिछी कुदरत की सफेद चादर के ऊपर से उडक़र मजा लेते हैं। वही पर्यटकों का कहना है कि यहां पर जहां में पहाड़ों पर बर्फ देखने का रोमांच उठा रहे तो वही आसमान में पैराग्लाइडिंग का भी मजा ले रहे हैं । जिला कुल्लू का मौसम इन दिनों काफी बेहतर हो गया है और यहां के पर्यटन स्थलों पर भी वे विभिन्न साथी गतिविधियों का मजा ले रहे हैं।
