बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर बिलासपुर आईटीआई के पास कैंटर पलट गया। हालांकि इस हादसे में कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है,लेकिन कैंटर पलटने के चलते नेशनल हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को समस्या झेलनी पड़ी।
बताया जा रहा है कि कैंटर चालक घागस की ओर से आया लेकिन बिलासपुर आईटीआई चौक पर पहुंचने पर अचानक ही अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके चलते लोगों को समस्या झेलनी पड़ी। हल्के जाम की स्थिति भी बनी रही। वहीं, हादसे की सूचना पुलिस को मिली व पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं, पुलिस कर्मी की ओर से यातायात को सुचारू किया गया। उधर, डीएसपी हैडक्वार्टर राजकुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। वहीं, यातायात सुचारू रूप से हुआ है।
