सचिन शर्मा, मनाली: नगरी मनाली पर्यटन नगरी मनाली नववर्ष के जश्न के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुकी हैं। नए साल के लिए अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं, ऐसे में भारी संख्या में सैलानी इस दिन का जश्न मनाने के लिए पर्यटन नगरी मनाली का रुख कर रहे हैं। यही वजह भी है कि मनानी और इसके आसपास के पर्यटन क्षेत्र इन दिनों पर्यटकों से गुलजार हो उठे हैं।
पहाड़ों की रानी शिमला ,पर्यटन नगरी मनाली सहित अन्य पर्यटन स्थलों में सैलानियों का तांता लग रहा है। यदि बात करें सैलानियों की पसंदीदा जगह में से एक कही जाने वाली पर्यटन नगरी मनाली की तो यहां पर अभी से सैलानियों का हुजूम उमड़ पड़ा हैं। भारी संख्या में सैलानी नए वर्ष का जश्न मनाने के लिए मनाली पहुंच रहे हैं और मनाली के अधिकतर होटलों की भी एडवांस बुकिंग हो चुकी हैं।
मनाली होटलियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा कि मनाली न्यू ईयर के जश्न के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मनाली में न्यू ईयर के अवसर पर सैलानियों के लिए कई आकर्षक ऑफर भी दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनाली में बीते दिनों भी ताज़ा बर्फ़बारी हुई है और आने वाले दिनों में भी बर्फ़बारी का अंदेशा जताया गया हैं।ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मनाली में पर्यटकों की संख्या में और इज़ाफ़ा होगा।
मुकेश ठाकुर ने कहा कि न्यू ईयर के बाद मनाली में विंटर कार्निवाल का भी आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में मनाली घूमने आने वाले पर्यटक यहां पर न्यू ईयर के साथ-साथ विंटर कार्निवाल का भी लुत्फ उठा सकेंगे।
