By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: गर्ल्स स्कूल मर्जर रद्द होने पर व्यापार मंडल ने जताया आभार, भाजपा पर श्रेय लेने की राजनीति का आरोप
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > गर्ल्स स्कूल मर्जर रद्द होने पर व्यापार मंडल ने जताया आभार, भाजपा पर श्रेय लेने की राजनीति का आरोप
himachalNews

गर्ल्स स्कूल मर्जर रद्द होने पर व्यापार मंडल ने जताया आभार, भाजपा पर श्रेय लेने की राजनीति का आरोप

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/07/22 at 6:40 PM
Share

हमीरपुर,अरविंद -: गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर के प्रस्तावित मर्जर को रद्द करने के प्रदेश सरकार के फैसले के बाद स्थानीय व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्थानीय रेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू को सम्मानित किया गया। व्यापार मंडल ने इसे आम जनता, अभिभावकों और छात्राओं की भावनाओं का सम्मान बताते हुए सरकार के निर्णय का स्वागत किया।

व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने बताया कि स्कूल के मर्जर के प्रस्ताव के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री और उनके राजनीतिक सलाहकार के समक्ष मांग रखी थी कि गर्ल्स स्कूल को यथावत रखा जाए। सरकार द्वारा हाल ही में जारी अधिसूचना के माध्यम से मर्जर का फैसला वापस लेने पर संगठन ने इसे सकारात्मक कदम बताया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों को लेकर भाजपा श्रेय लेने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर में चल रहे विकास कार्य कांग्रेस सरकार की देन हैं और जनता इससे भलीभांति परिचित है। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में हमीरपुर में बस स्टैंड निर्माण, मेडिकल कॉलेज सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने भाजपा नेताओं से सवाल किया कि पूर्ववर्ती सरकार के दौरान जिले में कौन-कौन से बड़े विकास कार्य हुए थे।सुनील शर्मा ने पूर्व विधायक राजेंद्र राणा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनकी राजनीतिक विश्वसनीयता पर जनता सवाल उठा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उनकी टिप्पणियों को गंभीरता से नहीं लेती। साथ ही उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद प्रदेश सरकार विकास कार्यों को गति देने और आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश के सभी क्षेत्रों का संतुलित विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर में कई नई योजनाएं शुरू हुई हैं, जिनका लाभ आम लोगों को मिल रहा है। उनके अनुसार विपक्ष विकास कार्यों को नजरअंदाज कर केवल राजनीतिक बयानबाजी कर रहा है।व्यापार मंडल के प्रधान सुमित ठाकुर ने कहा कि गर्ल्स स्कूल का मर्जर रद्द होने से छात्राओं, अभिभावकों और शहरवासियों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री और राजनीतिक सलाहकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापार मंडल की अन्य मांगों पर भी सरकार सकारात्मक निर्णय लेगी। वहीं महासचिव राजेंद्र सोनी ने मर्जर रद्द कराने के प्रयासों में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया।

TAGGED: Hamirpur Traders' association
Chandrika July 22, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सुंदरनगर के आरव बने मिस्टर एंड मिस नॉर्दन इंडियन सुपरस्टार के फर्स्ट रनरअप
Next Article CM Sukhwinder Singh खेलों के जरिए नशे के खिलाफ जनआंदोलन बनेगा ‘खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान’
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

CM Sukhwinder Singh

खेलों के जरिए नशे के खिलाफ जनआंदोलन बनेगा ‘खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान’

Ago

सुंदरनगर के आरव बने मिस्टर एंड मिस नॉर्दन इंडियन सुपरस्टार के फर्स्ट रनरअप

Ago

Call Before You Dig’ ऐप के प्रभावी उपयोग के लिए विभाग अपडेट रखें डिजिटल डेटा: उपायुक्त

Ago

पांडवीं में ‘एक से श्रेष्ठ’ केंद्रों के मेधावी छात्र सम्मानित, प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मिले पुरस्कार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?