बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – नगर परिषद बिलासपुर के अंतर्गत बिलासपुर शहर की गांधी मार्किट में चंपा पार्क से लेकर नारायण पान हाउस तक के व्यापारियों ने विरोध स्वरूप अपनी दुकानें बंद रखी। वहीं अन्य एक व्यक्ति के साथ विवाद को लेकर एसपी बिलासपुर कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन को ज्ञापन सौंपा।
व्यापारियों का कहना है कि एक व्यक्ती द्वारा जानबूझ कर विवाद उत्पन्न किया गया है। इस व्यक्ति का अस्थाई कब्जा था। वहीं मनमानी के चलते यहां पर पक्का कब्जा करना शुरु कर दिया। जिसका विरोध किया गया तो मार+पीट की घटना हुई। यहां तक कि पुलिस चौकी में भी तेजधार हथियार से हमला किया गया। व्यापारियों ने कहा है यहां तक कि अन्य लोगों को भी इस व्यक्ति ने धमकियां देना शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की मनमानी सहन नहीं की जाएगी। एसपी बिलासपुर कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन से आग्रह किया कि इस ओर उचित कदम उठाए जाएं । व्यापारियों ने दो टूक चेतवानी दी है कि आरोपी के खिलाफ अगर उचित कारवाई नही होती है तो सभी व्यापारियों के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा,जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी ।
