बीबीएन : जगत सिंह – नालागढ़ के तहत रामशहर नालागढ़ के आदित्य ज्योति आई हॉस्पिटल द्वारा फ्री चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। फ्री चैकअप कैंप में सैकड़ों लोगों ने कैंप का फायदा उठाया और मरीजों को फ्री दवाइयां व चश्मे वितरित किए गए।
इस मौके पर आयोजकों ने कहा कि उनके अस्पताल की ओर से फ्री आई चेक-अप कैंप का आयोजन किया जाता है और लोगों को फ्री दवाइयां व चश्मे भी वितरित किए जाते हैं । उन्होंने कहा कि इस तरह के कैंप अस्पताल की ओर से आने वाले दिनों में भी क्षेत्र में लगाए जाएगें। ताकि गरीब लोगों को इसका फायदा मिल सके। उन्होंने कहा कि अस्पताल के माध्यम से लोगों को फ्री इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।
