By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्रदर्शकारियों पर लाठीचार्ज करने के विरोध में व्यापारियों ने निकाला विरोध मार्च..SP को बर्खास्त करने की मांग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > प्रदर्शकारियों पर लाठीचार्ज करने के विरोध में व्यापारियों ने निकाला विरोध मार्च..SP को बर्खास्त करने की मांग
himachalNews

प्रदर्शकारियों पर लाठीचार्ज करने के विरोध में व्यापारियों ने निकाला विरोध मार्च..SP को बर्खास्त करने की मांग

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/09/12 at 2:20 PM
Share

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-बुधवार को संजौली में हजारों की संख्या में हिंदू संगठनों से जुड़े प्रदर्शनकारी धारा-163 तोड़कर संजौली पहुंच गए.यहां भीड़ को तितर बितर करने के लिए शिमला पुलिस ने लाठी चार्ज किया.इसके अलावा प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया.यही नहीं,कई प्रदर्शनकारी इस लाठी चार्ज के दौरान गंभीर रूप से घायल भी हुए.कई पुलिस के जवानों को भी चोट आई.इसी के विरोध में शिमला के व्यापारियों ने सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक बाजार बंद रखा हुआ है. शिमला व्यापार मंडल ने शेरे पंजाब चौक से सीटीओ चौक तक विरोध मार्च भी निकाला.

इस दौरान व्यापारियों ने राज्य सरकार और शिमला जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.इसके अलावा यहां शिमला पुलिस अधीक्षक और शिमला पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की गई.स्थानीय व्यापारी शिमला पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी की बर्खास्तगी की मांग उठा रहे हैं.शिमला व्यापार मंडल के संजीव ठाकुर ने कहा कि बुधवार को निहत्थे हिंदू प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठियां चलाई.इस दौरान कई लोग घायल हुए हैं.उन्होंने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया. संजीव ठाकुर ने कहा कि स्थानीय व्यापारी शिमला पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी की बर्खास्तगी चाहते हैं. उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने संजौली में अवैध मस्जिद में हुए निर्माण पर भी जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग उठाई है.संजीव ठाकुर ने कहा कि अभी तो यह प्रदर्शन सिर्फ शिमला में ही देखने के लिए मिल रहा है,लेकिन आने वाले वक्त में या प्रदर्शन राज्यव्यापी भी हो सकता है.

TAGGED: Shimla traders protest march
Chandrika September 12, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नगर परिषद नेरचौक के टेंडरों में गड़बड़ी… विजिलेंस ने दी दबिश
Next Article मस्जिद कमेटी बोली..हिमाचल में भाईचारा रहे कायम.. सील करो कथित अवैध निर्माण वाली इमारत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?