राकेश,ऊना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊना दौरे को लेकर हिमाचल पुलिस की ओर से ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऊना रेलवे स्टेशन और इंदिरा स्टेडियम में जनता को संबोधित करेंगे, जिसको लेकर हिमाचल पुलिस की ओर से ट्रैफिक रुट में बदलाव किया गया है। ऊना पुलिस ने हमीरपुर से आने वाले यातायात को थाना कला से पीर निगहा बसोली होते हुए मैहतपुर डायवर्ट किया गया है। वहीं गगरेट से चंडीगढ़ जाने वाले और धर्मशाला से चंडीगढ़ जाने वाले रूट को अंब से जलेडा से घालूबाल और घालूवाल से हरोली बाया सीधा पंजाब डायवर्ट किया गया है।
एसपी ऊना ने देर शाम प्रेस कांफ्रेंस कर इस पूरे मामले की जानकारी दी है। उन्होंने किसी भी प्रकार से बाजार बंद ना होने की बात कही है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला में लैंड करेंगे, जिस दौरान उनकी मूवमेंट होगीउस समय आवाजाही कुछ समय के लिए रोक दी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जो भी यात्री हमीरपुर से चंडीगढ़ और धर्मशाला से चंडीगढ़ जाना चाहते हैं वह इस वैकल्पिक रूट का इस्तेमाल कर सकते है।
