By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: चंबा में दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, तीन की मौत
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > चंबा में दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, तीन की मौत
himachal

चंबा में दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, तीन की मौत

Karuna
Karuna 2 Min Read
Updated 2026/06/27 at 2:55 PM
Share
Screenshot

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उरेई-सांबरा मार्ग पर उस समय हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरकर घटोर नाले में जा गिरी।

जानकारी के अनुसार, हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और वाहन चालक शामिल हैं। वहीं, दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और इसकी गहन जांच की जा रही है। पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया भी पूरी कर रही है।

उधर, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

Karuna June 27, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बिलासपुर में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 4.100 किलोग्राम चरस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Next Article चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: हिमगिरी-नकरोड़ मार्ग पर खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: हिमगिरी-नकरोड़ मार्ग पर खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत

Ago

बिलासपुर में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 4.100 किलोग्राम चरस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस पर शिमला में वॉकाथॉन व साइक्लोथॉन का आयोजन

Ago

मंडी पुलिस ने स़ड़क सुरक्षा और चिटटे जैसे नशे के बारे में खिलाफ जागरूक किए ऑटो चालक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?