बिलासपुर (सुभाष ठाकुर): हिमाचल के शिमला-हमीरपुर नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां डंगार कस्बे के समीप एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में पांच कार सवार लोग घायल हो गए हैं। घायल लोगों को घुमारवीं अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। इसमें 2 की गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग बारात से लौट रहे थे। इसी दौरान डंगार के समीप यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
