बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। जिसमें जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. परमिंद्र सिंह ने विशेष रूप से शिरकत की।
डा. परमिंद्र सिंह ने इस दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को बच्चों को लगने वाले टीकाकरण के बारे में जानकारी दी। इस दौरान डा. परमिंद्र ने कहा कि बच्चों के लिए टीकाकरण बेहतर जरूरी है। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को टीकाकरण के बारे में जागरूक किया जा रहा है, ताकि यह स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपने-अपने स्वास्थ्य संस्थान में बेहतर सेवाएं दे सकें। उन्होंने कहा कि लोगों को भी बच्चों के टीकाकरण को लेकर सतर्कता बरतनी चाहिए।
