नाहन : देवेन्द्र कुमार- नई शिक्षा नीति, सूचना का अधिकार पर जिला मुख्यालय नाहन में शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। आज इस कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। पांच दिवसीय कार्यशाला में जिला के विभिन्न शिक्षा खंडों से करीब 60 शिक्षक ।
प्रिंसिपल डाइट नाहन राजीव ठाकुर ने बताया कि कार्यशाला में नई शिक्षा नीति व सूचना का अधिकार जैसे कई विषयों पर चर्चा होगी और कई रिसोर्स पर्सन यहां शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में छठी से दसवीं कक्षा तक के छात्रों को पढ़ाने वाले अध्यापकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यशालाओं का मकसद शिक्षा में आ रहे बदलाव के बारे में अध्यापकों को अपडेट करना रहता है ताकि बच्चों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान की जा सके।
