सोलन : योगेश शर्मा- जिला सोलन में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे है । इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग सोलन अब अलर्ट हो चुका है। जिला में अब कोरोना संक्रमण के 07 मामले एक्टीव हो चुके है और जिला में अबतक 31664 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके है।
बदलते मौसम के साथ अब क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में भी वायरल के मामले सामने आने लगे है । जिसमे खांसी बुखार जुखाम के मामले सामने आ रहे है। ऐसे में कोरोना के मामले बढ़ना भी शुरू हो चुके है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमित रंजन ने भी इसको लेकर लोगों से अपील की है कि लोग कोरोना के प्रति सावधानी बरतें और समय समय पर डॉक्टरी सलाह जरूर लेते रहें।
