By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आसमानी बिजली गिरने से जला ट्रांसफार्मर,अंधेरे में जीने को मजबूर हुए भावला पंचायत के लोग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > आसमानी बिजली गिरने से जला ट्रांसफार्मर,अंधेरे में जीने को मजबूर हुए भावला पंचायत के लोग
himachal

आसमानी बिजली गिरने से जला ट्रांसफार्मर,अंधेरे में जीने को मजबूर हुए भावला पंचायत के लोग

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/02/14 at 6:23 PM
Share
मंजूर पठान,चंबा: अगर हमारे यहां थोड़ी देर के लिए भी बिजली चली जाए तो हमारे सभी काम रुक से जाते हैं लेकिन चुराह विधान सभा क्षेत्र के तहत आने वाली भावला पंचायत के एक दर्जन गांव ऐसे भी हैं जो पिछले पांच दिनोंसे अंधेरे में रातें काटनें के लिए मजबूर हैं। क्षेत्र में पांच दिन पहले बारिश के चलते आसमानी बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर जल गया। ट्रांसफार्मर जलने की वजह से पूरे एक दर्जन गांव में अंधेरा पसर गया ,जिसके चलते लोगों की परेशानी बढ़ने लगी हैं।
इन गांव में फोन,टीवी, फ्रिज सब ठप पड़ गया हैं। लोगों को फोन चार्ज करने के लिए दूसरे गांव का रुख करना पड़ रहा हैं। लाइट ना होने से लोगों को रात के समय बड़ी परेशानी हो रही हैं। ग्रामीण इलाकों में लोगों को बच्चों की पढ़ाई करवाने में भी दिक्कतें आ रही हैं। बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई पर इसका असर पड़ने लगा हैं। कुछ ही दिनों में बच्चों की बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होनी है ऐसे में घरों में लाइट ना होने की वजह से बच्चों को पढ़ाई करने में भी दिक्कतें आ रही हैं। हालांकि बिजली विभाग भी प्रयास कर रहा हैं कि जल्द से जल्द इन गांव में बिजली की आपूर्ति बहाल की जाए।
बता दें कि सबसे बड़ी मुश्किल बिजली विभाग के समक्ष यहां यह पेश आ रही हैं की सड़क से दस से बारह किलोमीटर पैदल रास्ता होने से भी उक्त पंचायत से ट्रांसफार्मर को ले जानाकाफी मुश्किल हैं हालंकि बिजली विभाग ने इसे लिए इंजीनियर बुलावाएं हैं ताकि उक्त ट्रांसफार्मर की मरम्मत जल्द हो जाए और लोगों को परेशानी ना हो ।
स्थानीय युवा का कहना है की चार पांच दिन पहले भारी बारिश में आसमानी बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर जल गया था। ट्रांसफार्मर जलने की वजह से अब क्षेत्र में लाइट चली गई हैं। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। वहीं जिन बच्चों की परीक्षाएं हैं उन्हें पढ़ाई करने में भी दिक्कतें आ रहे हैं। ऐसे में लोग प्रशासन और बिजली विभाग से यह मांग कर रहे हैं कि इस ट्रांसफार्मर को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए और बिजली की आपूर्ति बहाल की जाए।
TAGGED: Bhavla Panchayat, Chamba, darkness, lightning, Transformer
admin February 14, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल में एक धार्मिक स्थल ऐसा भी जहां मंदिर ओर मजार दोनों एक जग़ह पर हैं स्थित
Next Article समग्र शिक्षा अभियान के तहत दिव्यांग बच्चों के लिए लगाया गया फिजियो ओर स्पीच थेरेपी कैंप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?