आरटीओ मंडी नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि विभाग की तरफ से समय-समय पर इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है ताकि लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके। आज प्रदेश में औसतन रोजाना ़6 सड़क हादसे होते हैं जिसमें से औसतन 2 लोगों की जान जाती है ओर 9 लोग घायल होते हैं। चिंताजनक बात यह है कि मरने वालों में 18 से 45 वर्ष की आयु वाले युवाओं की संख्या 70 प्रतिशत होती है। उन्होंने बताया कि इन हादसों को रोकने के लिए ही ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि आज के आयोजन में लगभग 100 वाहन चालकों ने भाग लिया जिसमें बाइक और कार चालक शामिल थे। इसमें कुछ वाहन निर्माता कंपनियों ने भी अपनी भागदारी सुनिश्चित की है। इस मौके पर धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ठाकुर, डीसी मंडी अपूर्व देवगन और एसपी मंडी विनोद कुमार सहित परिवहन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
परिवहन विभाग ने शिवरात्रि पर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, बाइक और कार रैली का किया आयोजन
Leave a comment
Leave a comment
