By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल की अर्थव्यवस्था पटरी से उतरी, कांग्रेस सरकार जिम्मेदार: डॉ. राजीव बिंदल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल की अर्थव्यवस्था पटरी से उतरी, कांग्रेस सरकार जिम्मेदार: डॉ. राजीव बिंदल
himachalpolitical

हिमाचल की अर्थव्यवस्था पटरी से उतरी, कांग्रेस सरकार जिम्मेदार: डॉ. राजीव बिंदल

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/02/20 at 4:24 PM
Share
नाहन, 20 फरवरी:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति को गंभीर संकट में धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू के नेतृत्व में चल रही सरकार ने पिछले करीब साढ़े तीन वर्षों में लगभग 45 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया, जिससे राज्य की वित्तीय सेहत कमजोर हुई है।
डॉ. बिंदल ने कहा कि वर्ष 2022 में जनता ने कांग्रेस को प्रदेश का विकास करने और आर्थिक हालात सुधारने के लिए चुना था, लेकिन सरकार जनहित के बजाय राजनीतिक गतिविधियों और विरोध-प्रदर्शनों में व्यस्त दिखाई दे रही है। उनका आरोप है कि राहत देने के बजाय सरकार ने करों और शुल्कों का बोझ बढ़ाकर आम लोगों को परेशानी में डाला है।उन्होंने केंद्र सरकार की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हिमाचल को रिकॉर्ड वित्तीय सहायता मिली है। उनके अनुसार प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, फोर लेन हाईवे, राष्ट्रीय राजमार्गों के उन्नयन, पुलों, सुरंगों और रेलवे विस्तार जैसी परियोजनाओं के लिए व्यापक समर्थन दिया गया। डॉ. बिंदल का दावा है कि वर्ष 2015 से 2025 के बीच केंद्र से लगभग 89 हजार करोड़ रुपये की सहायता मिली, जबकि 2005 से 2015 के बीच यह आंकड़ा करीब 18 हजार करोड़ रुपये था।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि इतनी सहायता के बावजूद राज्य में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ी है। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी किराया वृद्धि, बिजली दरों में बढ़ोतरी, डीजल पर वैट और विभिन्न वस्तुओं पर लगाए गए सेस व टैक्स ने आम परिवारों की मुश्किलें बढ़ाई हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता जागरूक है और आने वाले समय में सरकार के कामकाज का मूल्यांकन करेगी।
TAGGED: Nahan BJP state president
Chandrika February 20, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article परिवहन विभाग ने शिवरात्रि पर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, बाइक और कार रैली का किया आयोजन
Next Article भारतीय युवा कांग्रेस ने हमीरपुर में आरडीसी ग्रांट पर विरोध प्रदर्शन किया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री सुक्खु ने अनुराग ठाकुर और जेपी नड्डा पर साधा निशाना

Ago

रामपुर क्यौंथल में योग दिवस पर गूंजा “करें योग, रहें निरोग” संदेश

Ago

ऊना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे 10 वाहन जब्त

Ago

हिमफेड ने एनसीईएल और बीबीएसएसएल के साथ किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, प्रदेश के उत्पादन को बेहतर बाजार मिलने की उम्मीद

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?