By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: परिवहन पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ मंडी में खोला मोर्चा…निकाली आक्रोश रैली
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > परिवहन पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ मंडी में खोला मोर्चा…निकाली आक्रोश रैली
himachalNews

परिवहन पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ मंडी में खोला मोर्चा…निकाली आक्रोश रैली

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/07/30 at 5:13 PM
Share

मंडी:धर्मवीर(TSN)-हिमाचल प्रदेश में परिवहन विभागों के हजारों सेवानिवृत कर्मचारी अपनी पेंशन और अन्य भत्तों का भुगतान सरकार द्वारा न किए जाने से आज सड़कों पर निकलने को मजबूर हो गए हैं।पूरा जीवन जन सेवा में लगाकर आज परिवहन कर्मी अपनी अंतिम और छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी मोहताज हो गया है।अपनी समस्याओं के निदान के लिए परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी बीते कई वर्षों से अपने हकों को मांग रहे हैं लेकिन सरकार है कि कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है।अपनी समस्याओं के निदान के लिए मंडी में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग से सेवानिवृत कर्मचारियों ने हिमाचल प्रदेश परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच के बैनर तले बस अड्डा मंडी से डीसी ऑफिस तक रोष रैली निकाली और जिला प्रशासन मंडी के माध्यम से प्रदेश सरकार को एक मांग पत्र भी भेजा।

परिवहन पेंशनरों को छोड़ अन्य विभागों के कर्मचारियों को मिले लाभ

इस मौके पर कर्मचारी कल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष व कार्यकारी अध्यक्ष ने सरकार को अब अंतिम चेतावनी दे डाली है कि यदि अब भी उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो फिर आने वाले समय में बड़ा आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदार प्रदेश की सरकार होगी।मंच के अनुसार हिमाचल प्रदेश सरकार के सीएम परिवहन कर्मचारी कल्याण मच की बात सुनने तक को तैयार नहीं हैं।मंच के अनुसार वह केवल सरकार से पेंशन रूल लागू करने का आग्रह ही कर रहे। अन्य विभागों में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को डीए की किस्त दे दी गई है,लेकिन जो व्यक्ति अपने अंतिम समय में बैठा है उसे उनके हकों से ही सरकार वंचित रख रही है। बलराम पूरी ने कहा कि खुद सीएम और उनका पूरा परिवार आज पेंशन का हकदार हो गया है,एक ही घर में तीन लोगों को पेंशन मिलेगी लेकिन सीएम हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को उनके हकों से महरूम कर रही है। बलराम पूरी ने बताया कि आज तक प्रदेश सरकार ने कोर्ट में केस लड़ने के लिए जितने रूपए खर्च किए उनमें से सरकार आज तक एक भी केस नहीं जीत पाई है और केवल वकीलों की ही मौज हो रही है। कार्यकारी अध्यक्ष ब्रिज लाम ने बताया कि जनवरी 2016 से पे स्केल का एरियर, 65, 70 व 75 वर्ष पूरा कर चुके सेवानिवृत कर्मियों को 5, 10, 15 प्रतिशत अलांउस का भुगतान, मेडिकल बिल, ग्रेच्युटि, लीव इनक ैशमेंट का भुगतान सरकार नही ंकर रही है और साथ ही माननीय उच्च व सर्वोच्च न्यायालय को फैसलों को लागू न कर न्यायालय का अपमान भी कर रही है जो कि सही नहीं है।

TAGGED: Mandi Transport pensioners protest
Chandrika July 30, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article औषधीय खेती की ओर जाइका वानिकी परियोजना की पहल…रोपे कडू के 1 लाख पौधे
Next Article CM ने रोपा ओक का पौधा बोले,सूखे और गिरे पेड़ो को फॉरेस्ट गार्ड और DFO स्तर भी हटाया जा सकेगा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

2 साल से तैयार मेडिकल कॉलेज अब तक शुरू नहीं,अनुराग ठाकुर ने देरी पर उठाए सवाल

Ago

अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन, राज्य सरकार ने बदले नियम

Ago

आना में 60 लाख से बनी सब्जी मंडी का उद्घाटन, चुराह के किसानों-बागवानों को मिलेगा बड़ा लाभ

Ago

मानवता का अनूठा उदाहरण: चिंतपूर्णी में घायल बैल को मिला नया जीवन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?