संजीव महाजन , नूरपूर : प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से काफी नुक़सान हो रहा है। कहीं भूस्खलन हो रहा है तो कहीं पहाड़िया दरक रही है तो कहीं से पेड़ गिरने की खबरें आ रही है। ऐसा ही एक हादसा आज चंबा रोड खज्जन में हुआ जहां सुबह सवा दस बजे के करीब एक भारी भरकम पेड़ अचानक से वहां से गुजर रही ऑल्टो कर के अगले हिस्से पर जा गिरा।
गनीमत ये रही की पेड़ के गिरने से कार चालक को कोई चोट नहीं आई और वह सुरक्षित है।

जैसे ही पेड़ ऑल्टो कर एचपी 57-6813 के अगले हिस्से पर गिरा तो उससे कार का अगला शीशा भी टूट गया और कार को भी नुकसान हुआ है। कार चालक दीपक कुमार ने बताया कि वह जिला चंबा लाहडू के पास वैरिया गांव का रहने वाला और आज सुबह घर से नागनी माता जा रहा था कि अचानक खज्जन में गाड़ी पर एक सड़क किनारे लगा पेड़ गिर गया जिससे म गाड़ी का नुक्सान हो गया है।

पेड़ गिरने से इस रोड पर आवाजाही भी बंद हो गई । लोगों ने कहा इस रोड पर जो सड़क किनारे पुराने पेड़ है विभाग उन पेड़ों की पहचान करके उन्हें वहां से हटाने का इंतजाम करें ताकि उन पेड़ों से किसी आने जाने वाले को नुक्सान ना पहुंचे । इस बारे में जब पीडब्ल्यूडी विभागअभियंता जेएस राणा से बात हुई तो उन्होंने कहा कि हमें जैसे इस बात की जानकारी मिली वैसे ही जेसीबी भेज दी गई है थोड़ी देर में पेड़ को सड़क से हटा कर आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।
