सोलन : योगेश शर्मा (TSN) – विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर 20 सितंबर से ट्रेन चलाने के लिए बोर्ड की ओर से लगातार ट्रायल किए जा रहे हैं। सोमवार को भी दूसरे दिन कालका से कुमारहट्टी तक मालगाड़ी के जरिए ट्रायल किया गया। यह ट्रायल पूरी तरह से सफल रहा है।
मालगाड़ी के जरिए रेलवे बोर्ड ने कुमारहट्टी रेलवे स्टेशन तक आवश्यक सामान भी पहुंचाया है। दूसरे दिन भी मालगाड़ी के जरिए ट्रैक क्लीयरेंस की रिपोर्ट बनाई गई। अब 19 सितंबर को भी ट्रायल किया जाएगा। इसके बाद 20 सितंबर से कालका से सलोगड़ा तक ट्रेन चलाने का दावा भी है। करीब 67 दिन बाद रविवार को डिपाटमेंटल मालगाड़ी सलोगड़ा पहुंची थी।
