नालागढ़ :जगत सिंह – नालागढ़ रामशहर -शिमला मार्ग पिछले 18 घंटे से बंद चल रहा है । वहीं पुलिस के अलावा कोई भी प्रशासनिक अधिकारी सड़क को बहाल करने के लिए मौके पर नहीं आया है ।
बता दें कि नलुआ चडकी मोड के पास रविवार की रात करीबन 10 से सड़क पर ट्रक रेत से लगा हुआ फंस गया है । जिसके कारण पूरा मार्ग पिछले 18 घंटे से बंद चल रहा है और अभी तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है और ना ही अब इसे निकालने की कोशिश की जा रही है । जाम में फंसे लोग खुद ही ट्रक को हटाने की कोशिश कर रहे हैं,लेकिन सडक के दोनों और सैकड़ो गाड़ियां जहां जाम में फंसी हुई है और पिछली रात से ही लोग घंटों से जाम में फंसे हुए है। जाम में फंसे लोगों ने सरकार और प्रशासन से जल्द मार्ग को बहाल करने की मांग उठाई है, ताकि जाम के कारण किसी को कोई परेशानी ना हो सके।
