बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- बिलासपुर के लुहणू मैदान स्थित हैंडबॉल मैदान में सीनियर महिला हैंडबॉल खिलाडिय़ों के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश भर की महिला खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इस दौरान चयनित 16 खिलाड़ी हरियाणा के झज्जर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
एक मार्च से चार मार्च तक इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वहीं, बिलासपुर में ही 24 फरवरी से इन चयनित खिलाडिय़ों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बेहतर प्रशिक्षण खिलाडिय़ों को खेल की बारिकियां सीखाएंगे। इस दौरान हैंडबॉल कोच एवं सिलेक्टर मनोज ठाकुर ने कहा कि ट्रायल के दौरान बेहतर खिलाडिय़ों का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश के लिए मैडल जीतेंगी।
