अरविंदर सिंह,हमीरपुर:भाजपा को झूठ बोलने की इतनी बीमारी लग चुकी हैं। अब वह हर मुद्दे पर झूठ बोलकर प्रदेश की जनता को गुमराह करने की कोशिश करती रहती हैं। इसी झूठ के कारण प्रदेश की जनता ने उसे सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया हैं। सीमेंट विवाद को जिस ढंग से प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने हल करके यहां के ट्रक ऑपरेटरों और प्रदेश के हितों का ध्यान रखा हैं वह एक सराहनीय कदम हैं,लेकिन भारतीय जनता पार्टी की ओर से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का नाम इस मुद्दे पर लेना समझ सेहैं। यह बात कांग्रेस के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने भाजपा की ओर से सीमेंट विवाद को सुलझाने का श्रेय केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को देने के पलटवार के रूप में कही।
हमीरपुर में पत्रकार वार्ता करते हुए कांग्रेस पार्टी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से इस विवाद को हल करने पर बधाई दी। उन्होंने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के बंद करने के फैसले की भी सराहना की।
प्रेम कौशल ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि सीमेंट विवाद हल होने के बाद अब भाजपा के नेता इसका श्रेय लेने की होड़ में लग चुके हैं, लेकिन वह बताएं कि कांग्रेस के सत्ता संभालते ही आखिर क्यों अदानी ग्रुप की ओर से इसकी तालाबंदी की गई थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के हितों का ख्याल रखने के साथ-साथ ट्रक ऑपरेटरों के हित में फैसला करवाया है जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।
कांग्रेस पार्टी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बैंक कौशल ने हमीरपुर स्थित कर्मचारी चयन आयोग के दफ्तर को सरकार की ओर से बंद किए जाने के फैसले की सराहना की और कहा कि प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के इस अड्डे पर लगाम लगाकर एक बड़ा कदम उठाया हैं। उन्होंने कहा कि जब इस आयोग को यहां खोला गया था तब परिस्थितियां कुछ और थी लेकिन आज परिस्थितियां कुछ और हैं। एक प्रदेश में जहां पहले से ही पब्लिक सर्विस कमीशन काम कर रहा हो वहां इस आयोग की अब जरूरत नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि इस आयोग के बंद होने से उन सभी हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिली हैं जो युवा सरकारी नौकरी पाने की चाहत में दिन-रात कड़ी मेहनत करते हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड में गड़बड़ियों को लेकर यहां के एक चेयरमैन पहले ही जेल में सजा काट रहे हैं अब प्रदेश में सरकारी नौकरियां पूरी पारदर्शिता और मेहनत करने वाले लोगों को मिल पाएगीं।
