नीरज डोगरा, शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन का भाजपा में स्वागत किया है और कहा कि पार्टी के लिए सब मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने गुटबाजी को कम करने के लिए चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए थे जिसमें से दो भाजपा में आ गए ओर बाकी नेता भी भाजपा के संपर्क में है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देशभर में कांग्रेस का कुनबा बिखर रहा है। यह बात कांग्रेस को समझनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा की राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं और कांग्रेस के बड़े नेता कांग्रेस छोड़ो अभियान देश भर चला रहे है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पी एफ आई पर बैन लगाकर केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है ओर केंद्र सरकार के इस कदम का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी और अमित शाह को भी बधाई दी और कहा कि मोदी-अमित शाह के सामने देश सर्वोपरि है।पीएफआई की गतिविधियां संदिग्ध पाई गई थी। कुछ विघटनकारी ताकतें लंबे समय से नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही थी। उनके खिलाफ कार्रवाई बनती है जो की गई है।
