सोलन : योगेश शर्मा- प्रदेश में आए दिन सड़क हादसे सामने आ रहे हैं। जिसमें लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ रही है । ताजा मामला जिला सोलन के अर्की का है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना अर्की के अन्तर्गत शालाघाट चौक पर एक राहगीर को ट्रक द्वारा कुचलने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगमी कार्यवाही शुरू कर दी है।
ट्रक चालक को गिरफ्तार कर,मामला दर्ज कर पुलिस ने आगामी जांच की शुरू
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिमला मण्डी मार्ग पर शालाघाट में आज सुबह करीब 10 बजे कन्हैया राम उम्र करीब 80 वर्ष गांव जाबल गलोग (प्लानिया ) अर्की अपनी रिश्तेदारी से घर की तरफ़ आ रहे थे। शालाघाट में बस से उतरकर जैसे ही वह सड़क पार कर रहे थे कि तेज़ रफतार से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी । जिस कारण उसकी मौक़े पर मौत हो गई।
घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके पश्चात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक चिकित्सालय अर्की भेज दिया है। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
