अनिल कुमार, किन्नौर: जिला मुख्यालय रिकांगपिओ, खवांगी, हाॅस्पिटल मोड़ ओर दाखो के कुल 21 फल एवं सब्जी विक्रेताओं का औचक निरीक्षण बुधवार को उपमंडलाधिकारी कल्पा एवं जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले किन्नौर डाॅ. मेजर शशांक गुप्ता की ओर से किया गया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने फल एवं सब्जी विक्रेताओं की दुकानों में थोक/परचून लाभांश एवं मूल्य सूची प्रदर्शन करने के संबंध में जांच पड़ताल की।
जांच के दौरान अधिकतर सब्जी एवं फल विक्रेताओं की ओर से सब्जियों व फल के क्रय वाउचर उपलब्ध न करवाने, मूल्य सूची प्रदर्शित न करने ओर निर्धारित लाभांश से अधिक विक्रय वसूले जाने के लिए 30 हजार 782 रुपये का जुर्मान किया गया ओर 649 किलो सब्जी व 17 किलो फल जब्त किए गए।
भविष्य में भी जारी रहेंगे औचक निरीक्षण, दो+षी विक्रेताओं से वसूला जाएगा अधिक जुर्माना
शशांक गुप्ता ने सभी फल व सब्जी विक्रेताओं को निर्देश जारी करते हुए कहा कि वह भविष्य में क्रय वाउचर ओर व्यापारिक परिसर में स्पष्ट शब्दों में मूल्य सूची प्रदर्शित करें। कोई भी व्यापारी तय लाभांश से अधिक मूल्य न वसूले नहीं तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी समय-समय पर इसी प्रकार के निरीक्षण जारी रहेंगे ओर दो+षी पाए जाने वाले विक्रेताओं से अधिक जुर्माना वसूल किया जाएगा।