सोलन :योगेश शर्मा- शहर के चौक बाजार में देर रात एक ट्रक सड़क तंग होने के कारण दुकानो के बीच फंस गया। जब ट्रक नही निकल पाया तो ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक को जबर्दस्ती निकालते समय दोनो तरफ की दो तीन दुकानो को नुकसान पहुंचा है।
दो दुकानो को हुआ नुकसान,करीब 1 लाख के नुकसान का अनुमान
इस घटना की सूचना सुबह करीब 5 बजे दुकानदारों को मिली और वे लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना दुकानदारों ने पुलिस को दी । जिसके बाद ट्रक को बड़ी मुश्किल से उस जगह से निकाला गया। वहीं दुकान के मालिक मुकेश वर्मा ने बताया कि देर रात करीब 2:30 बजे एक ट्रक जोकि बाहरी राज्य का है ,वह सामान लेकर शहर के चौक बाजार में आया था । रात के समय चौक बाजार में दुकानों के बीच फंस गया । चालक ने दुकानों के बीच ट्रक को निकालने की जद्दोजहद की,लेकिन इससे दुकान को नुकसान पहुंचा है और ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। इसकी सूचना लोगों ने दुकानदारों को दी है । जिसके बाद पुलिस ने ट्रक को मौके से हटवाया है । ट्रक के मालिक को इसके बारे में सूचना दी गई है। उन्होंने कहा कि इस घटना से दो दुकानों को करीब 1 लाख का नुकसान आ गया है। जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।
बता दें कि सोलन शहर के बाजारों में सड़क तंग है। दोनों तरफ दुकानें होने के चलते यहां से बड़े ट्रक नहीं गुजर पाते हैं , लेकिन कई बार इस तरह के हादसे पहले भी सोलन शहर में सामने आ चुके हैं ,जहां ट्रक दुकानों के बीच फंस जाते हैं। हालांकि इस मामले में ट्रक चालक मौके से फरार हो चुका है और आगामी कार्रवाई पुलिस द्वारा इसको लेकर अमल में लाई जा रही है।
