By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: तुषार हत्याकांड: गुस्साई भीड़ ने प्रवासियों के हत्याकांड में शामिल होने के शक के चलते झुग्गियों में लगाई आग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > Accident > तुषार हत्याकांड: गुस्साई भीड़ ने प्रवासियों के हत्याकांड में शामिल होने के शक के चलते झुग्गियों में लगाई आग
Accidenthimachal

तुषार हत्याकांड: गुस्साई भीड़ ने प्रवासियों के हत्याकांड में शामिल होने के शक के चलते झुग्गियों में लगाई आग

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/10/20 at 2:06 PM
Share

विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के चिंतपूर्णी के साथ लगती गंगोट पंचायत के मोईन गांव के तुषार गर्ग की हत्याकांड के मामले में प्रवासियों के शामिल होने के शक में गुस्साई भीड़ ने समनोली चौक में अन्य राज्यों के प्रवासियों की झुग्गी झोपड़ियों को आग लगा दी। आग एकदम से पूरे क्षेत्र में फैल गई। प्रवासियों ने वहां से अपना सब कुछ छोड़ छाड़ कर भाग कर अपनी जान बचाना ही उचित समझा।

इस दौरान कुछ प्रवासी अपने बच्चों को भी झुग्गियों में छोड़कर भाग गए। वहीं लोगों ने सड़क किनारे खड़े प्रवासियों की गाड़ियों और बाइकों को भी तोड़ा दिया। आग भी देखते-देखते इतने भयंकर रूप से फैल गई क्योंकि इन झुग्गियों के अंदर भारी मात्रा में गैस सिलेंडर और बिजली के कनेक्शन भी थे। वहीं सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और विद्युत विभाग के कर्मचारी जेई मनमोहन सिंह की मौके पर बिजली के कनेक्शन काटने पहुंचे।

आग को बुझाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा क्योंकि आग काफी फैल चुकी थी। आग बुझाने के दौरान कुछ स्थानीय लोगों का मानवीय दृष्टिकोण भी सामने आया जिसमें छपरोह पंचायत के वार्ड पंच पुनीत कालिया ने एक झुग्गी में 2 साल के बच्चे को अपनी जान पर खेलकर झुगी के अंदर से निकाला और उसे जलने से बचाया। जिस समय आग पर काबू पा लिया तो एक महिला जिसकी झुग्गी झोपड़ी जिसकी जल गई वह अपनी पेटी के अंदर से गहने और चांदी निकालती हुई देखी गई। इस महिला का नाम ज्योति था इसने बताया कि इसका पति कुकर ठीक करने का काम करता है और यह पिछले 15 सालों से यही पर रह रही थी।

वहीं एसएचओ रोहिणी ठाकुर भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में अपना योगदान उन्होंने दिया। इसके अलावा मंदिर अधिकारी बलवंत सिंह,नायब तहसीलदार रोहित जाल्टा और फायर कर्मी और कुछ स्थानीय लोग मदद करते हुए देखें गए। रोहिणी ठाकुर ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि पुलिस को आग लगने की घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और आग को काबू पा लिया गया।

TAGGED: Tushar massacre
admin October 20, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल विधानसभा चुनाव: बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, अब 68 प्रत्याशी उतरे चुनावी रण में
Next Article विधायक जगत सिंह नेगी को नहीं मिला टिकट तो कांग्रेस को भुगतना होगा अंजाम:उमेश नेगी अध्यक्ष किन्नौर कांग्रेस
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

अवैध खनन मामले पर कांग्रेस का हमला, पूर्व मालिकाना हक की जांच की उठाई मांग

Ago

पंडोह स्थित आरसेटी में महिलाओं को दिया जा रहा निशुल्क प्रशिक्षण

Ago

ऊना पुलिस की कार्रवाई से वाहन चोरी का खुलासा, चिंतपूर्णी से चोरी बाइक पंजाब से बरामद

Ago

हमीरपुर में एचपीवी टीकाकरण को तेज करने के निर्देश, लक्ष्य हासिल करने पर जोर

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?