By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पंडोह स्थित आरसेटी में महिलाओं को दिया जा रहा निशुल्क प्रशिक्षण
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पंडोह स्थित आरसेटी में महिलाओं को दिया जा रहा निशुल्क प्रशिक्षण
himachalNews

पंडोह स्थित आरसेटी में महिलाओं को दिया जा रहा निशुल्क प्रशिक्षण

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/05/04 at 10:40 PM
Share
मंडी,धर्मवीर -:भारत सरकार और पंजाब नेशनल बैंक द्वारा चलाए जा रहे ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण (आरसेटी) कार्यक्रम के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बेहतरीन प्रयास होते हुए नजर आ रहे हैं। पंडोह के साथ लगते स्योग गांव स्थित प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें सिलाई-कढ़ाई का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण बीती 13 अप्रैल से शुरू हुआ है जो आने वाली 13 मई तक जारी रहेगा और इसके माध्यम से 26 महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
प्रशिक्षिका चित्ररेखा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिभागियों को सिलाई-कढ़ाई के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास एवं स्वरोजगार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी जा रही हैं। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को बाजार की मांग के अनुसार उत्पाद तैयार करना, प्रभावी संवाद कौशल, अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण, लागत एवं लाभ का आकलन, बहीखाता प्रबंधन, समय प्रबंधन तथा व्यवसाय में संभावित जोखिमों के बारे में विस्तार से प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बनिता, डिम्पल और काजल ने बताया कि उन्हें इस कोर्स के माध्यम से बेसिक से लेकर उन्नत स्तर तक की जानकारी मिल रही है, जो भविष्य में रोजगार स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगी। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है। बता दें कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद इच्छुक प्रतिभागियों को स्वरोजगार शुरू करने हेतु बैंकों के माध्यम से ऋण सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
बता दें कि इस कार्यक्रम का शुभारंभ आरसेटी के निदेशक सुरेंद्र कुमार द्वारा किया गया था। इस अवसर पर संकाय सदस्य स्वाति शर्मा, हरीश कुमार, कार्यालय सहायक गोविन्द राम, संतोष कुमारी और घनश्याम शर्मा भी उपस्थित रहे।
TAGGED: Mandi free training
Chandrika May 4, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ऊना पुलिस की कार्रवाई से वाहन चोरी का खुलासा, चिंतपूर्णी से चोरी बाइक पंजाब से बरामद
Next Article अवैध खनन मामले पर कांग्रेस का हमला, पूर्व मालिकाना हक की जांच की उठाई मांग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

रक्तदान महादान का संदेश, भारत विकास परिषद सुंदरनगर ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

Ago

सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति में देरी पर छात्र अभिभावक मंच का विरोध, जल्द भर्ती की मांग

Ago
CM Sukhwinder Singh

तकनीकी संस्थानों के लिए नई नवाचार नीति लागू, दो करोड़ रुपये के कोष से स्टार्टअप और अनुसंधान को मिलेगा बढ़ावा

Ago

नूरपुर की राजनीति में बढ़ी गर्माहट, पोस्टरबाज़ी और विकास के मुद्दे पर अकिल बक्शी का बड़ा बयान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?