मंडी/परी शर्मा: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंडी की ग्राम पंचायत मझवाड़ के सायरी में सायर पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। सायरी में आयोजित दो दिवसीय मेले के दौरान खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। वहीं मेले में छह स्थानीय देवी देवताओं ने भाग लिया व सभी को अपना आशीर्वाद दिया। मेले का आयोजन युवक मण्डल सायरी के द्वारा युवा नेहरू केंद्र मंडी के सौजन्य से किया गया। जिसमें वॉलिबॉल व कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस दौरान कबड्डी में धूमादेवी विजेता व सायरी उपविजेता रही। जबकि वॉलीबाल में नागचला ने पीपलागलू को पछाड़ कर जीत हासिल की। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पंचायत प्रधान अमर चंदेल ने विजेता टीमों को 6100 व 4100 का नगद इनाम देकर सम्मानित भी किया। इस मेले में देव बाला कामेश्वर सायरी, धुमावती, देव बटुआँ, लंघवारा क़ाश्मीरी, देहरी और मसाई माता ने शिरकत की। युवक मण्डल सायरी के प्रधान मदन ने मेले व खेलकूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए दानी सज्जन व सहयोगकर्ताओं का आभार जताया। मेले के सफल आयोजन में मोहित, लाभन्श, जतिन, अजय सहित सभी युवाओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
