By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी के स्यांज पंचायत में दो परिवार जलप्रलय में समाए..छीने 9 लोगों के आशियाने
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंडी के स्यांज पंचायत में दो परिवार जलप्रलय में समाए..छीने 9 लोगों के आशियाने
himachalNews

मंडी के स्यांज पंचायत में दो परिवार जलप्रलय में समाए..छीने 9 लोगों के आशियाने

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/07/02 at 11:04 AM
Share

Mandi, Dharamveer-मंडी जिले के गोहर उपमंडल की स्यांज पंचायत में बीती रात करीब 1 बजे आई भीषण बाढ़ ने दो परिवारों को पूरी तरह तबाह कर दिया। पंगलूर गांव में टकोली और ज्यूणी खड्डों के उफान पर आने से दो मकान, उनका सारा सामान, मवेशी और मत्स्य पालन के टैंक तेज बहाव में बह गए। इस आपदा में कुल 9 लोग लापता हुए, जिनमें से 70 वर्षीय देवकू देवी का शव पंडोह में बरामद कर लिया गया है। बाकी 8 की तलाश अभी भी जारी है।

 

लापता लोगों में देवकू देवी के 75 वर्षीय पति पदम देव भी शामिल हैं। वहीं, झाबे राम का पूरा परिवार – झाबे राम (50), उनकी पत्नी पार्वती देवी (47), मां सुरमि देवी (70), बेटा इंद्र देव (29), बहू उमावती (27), पोती कनिका (9) और पोता गौतम (7) – अब तक लापता हैं।

पशुधन और मत्स्य टैंक भी तबाह

पदम देव के बेटे तिलक राज ने बताया कि उनका पूरा परिवार पंगलूर गांव में रहकर खेती-बाड़ी करता था। उनका एक और घर बागा में है, जहां वह अपने पत्नी और बच्चों के साथ ठहरे हुए थे। देर रात तेज बारिश के बाद अचानक खड्ड में फ्लैश फ्लड आ गया। पानी बढ़ता देख दोनों परिवार छतों पर चढ़ गए थे। रात 1:30 बजे तक तिलक की अपने माता-पिता से बातचीत होती रही, लेकिन उसके बाद खड्ड के तेज बहाव में पूरा मकान, मवेशी, गौशाला और मत्स्य पालन टैंक बह गए।तिलक राज का कहना है कि उनके पास अब तन पर पहने कपड़ों के सिवा कुछ नहीं बचा। उन्होंने प्रशासन से तत्काल राहत और खोज-बचाव कार्यों में तेजी लाने की अपील की है।

TAGGED: Mandi flood in Syanj Panchayat
Chandrika July 2, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सराज में आपदा से हाहाकार… राहत कार्यों में देरी पर भड़के जयराम ठाकुर
Next Article सीएम सुक्खू बोले..मारपीट और आपदा दोनों पर सख्त सरकार: कानून सम्मत कार्रवाई होगी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्वारघाट में जश्न: अमरजीत सिंह बंगा बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

Ago

नूरपुर में नए सीडीपीओ सुभाष चंद ने संभाला पदभार, योजनाओं को लेकर दिए अहम निर्देश

Ago

फोरलेन के बाद मंद पड़ा कारोबार, बिलासपुर में रोजगार बढ़ाने को बड़े संस्थान की मांग

Ago

हमीरपुर में ज्ञापन: धर्मांतरण और रिश्तों से जुड़े अपराधों पर सख्त कानून की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?