बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: बिलासपुर के सिनेमा कॉलोनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यहां पर दो मंजिला मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर के समय नगर के सिनेमा कॉलोनी में अचानक यह मकान गिर गया। बताया जा रहा है इस मकान का काम भी चला हुआ था। घर में मौजूद युवक मोहित ने बताया कि वह घर में पढ़ाई कर रहा था। ऐसे में मकान कुछ सेकेंड के लिए हिल गया साथ ही साथ मकान में दरारें आना शुरू हो गई।
युवक जैसे ही बाहर की ओर भागा तो मकान पूरी तरह से गिर गया। वही, इस हादसे को देखकर सब हैरान हो गया है, क्योंकि बिलासपुर शहर में पहली बार इस तरह का हादसा हुआ है, जिसमे बिना किसी भूकंप के पूरा का पूरा मकान गिर गया। उधर, इस संदर्भ जब सदर एसडीएम रामेश्वर दास से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जानकारी प्राप्त हुई है। मौके पर पटवारी को भेजा गया है, सारे नुकसान की रिपोर्ट मंगवाई गई है। प्रशाशन हर संभव पीड़ित परिवार को मदद करेगा।

ताश के पत्तों की तरह ढहा दो मंजिला मकान, तस्वीरों में देखें युवक ने कैसे बचाई जान
Leave a comment
Leave a comment
