संजीव महाजन,नूरपूर: नूरपुर ब्लॉक की पंचायत लौहारपुरा के गांव देवभराडी से दो युवकों ने जूड़ो चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेडल जीतकर अपने गांव का रोशन किया हैं। इसमें अर्जुन सिंह,सुपुत्र सुनिल सिंह व विधाश उर्फ काका, सुपुत्र सुरेश कुमार ने जूड़ो चैंपियनशिप में मेडल जीतकर गांव व अपने माता-पिता के साथ ही स्कूल का नाम रोशन किया हैं। इन दोनों स्कूली छात्रों ने हिमाचल जूड़ो चैंपियनशिप में भाग लिया।
इस चैंपियनशिप का आयोजन इंदिरा गांधी राज्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स शिमला में 21-22 मई को हुआ था। इस जूड़ो चैंपियनशिप में अर्जुन सिंह ने 60 किलो वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल और विधाश उर्फ काका ने 45 किलो वर्ग में गोल्ड मेडल जीता हैं। यह दोनों छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुलयाली के छात्र हैं। अर्जुन सिंह प्लस टू का छात्र और विधाश उर्फ काका प्लस वन का छात्र हैं। यह छात्र अखाड़ा देभराडी में पिछले काफी समय से कुश्ती ओर जूड़ो गुर सीख रहे।
इन दोनों छात्रों की जीत की सूचना जब इनके अखाड़ा कोच को मिली तो आखाड़ा कोच बलविंदर सिंह उर्फ जोनू ने कहा कि यह दोनों हमारे आखाड़े में प्रैक्टिस करते हैं और हमें बहुत खुशी हो रही हैं कि हमारे आखाड़े में प्रैक्टिस करने वाले छात्रों ने मेडल जीते हैं। हमारे आखाड़े से इससे पहले कई बच्चे मेडल जीत कर लाए हैं। इसके साथ ही हम कहना चाहते हैं कि इन बच्चों को अगर ओर बेहतर प्रैक्टिस की सुविधाएं मिल सके तो यह देश का भी नाम रोशन कर सकते हैं अभी तो केवल स्कूल ओर गांव का नाम इन बच्चों ने रोशन किया हैं।
