भावना शर्मा: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को शिमला पहुंचे हैं। कर्नाटक चुनाव की थकान मिटाने के लिए राहुल गांधी शिमला आए हैं जहां वह अपनी बहन प्रियंका गांधी के घर छराबड़ा में ही रुकेंगे। राहुल गांधी की बहन कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कर्नाटक चुनाव परिणाम आने से पहले ही शिमला पहुंच चुकी थी और ऐसे में अब जब कर्नाटक चुनाव का परिणाम घोषित हो चुका है और वहां मुख्यमंत्री सहित उप मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह भी पूरा हो गया हैं तो अब राहुल गांधी अपनी चुनावी थकान मिटाने के लिए शिमला पहुंच गए हैं।
राहुल गांधी का दिल्ली से शिमला आने तक का सफर आज काफी सुर्खियां बटोर रहा हैं। इसके पीछे डॉय वजह यह है कि राहुल गांधी ने शिमला पहुंचने के लिए अंबाला शहर तक सफर एक ट्रक के माध्यम से पूरा किया हैं। राहुल गांधी मंगलवार सुबह अचानक से ट्रक में बैठकर अंबाला पहुंच गए। यहां उन्होंने गुरुद्वारे में माथा भी टेका ओर फिर गाड़ी से शिमला के लिए रवाना हुए। राहुल गांधी ट्रक में यहां तक क्यों आए इसे लेकर कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया हैं। बता दें कि राहुल गांधी का अपनी बहन प्रियंका गांधी के घर छराबड़ा कुछ दिनों तक रुकने का कार्यक्रम हैं।
