बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर बिलासपुर शहर के साथ लगते मंडी मानवा में पर्यटकों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है।
बताया जा रहा है कि एचआर नंबर की गाड़ी में सवार पर्यटक मनाली की ओर जा रहे थे, लेकिन मंडी मनवा के पास पहुंचने पर अचानक ही गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि इस घटना में अभी तक किसी के भी हताहत नहीं होने की सूचना है । वही गाड़ी में सवार लोगों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। बता दें कि जिला बिलासपुर में लगातार दो दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। जिसके चलते चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर लगातार भूस्खलन भी हो रहा है। जिसके चलते इस नेशनल हाईवे से सफर करने वाले लोगों को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है ।
