कुल्लू (मनमिन्दर अरोड़ा): उझी घाटी की नवनियुक्त कार्यकारिणी का गठन घाटी के प्रभारी बलदेव ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से संजना ठाकुर को अध्यक्ष, अविनाश ठाकुर को उपाध्यक्ष, गिरीश ठाकुर, अदिति को महासचिव, स्मृति नेगी को सह सचिव, और विनय ठाकुर को कोषाध्यक्ष चुना गया।
अध्यक्ष चुने जाने पर संजना ने कहा की छात्रों की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा और आने वाले समय मे उझी घाटी के वार्षिक उत्सव को भव्य तरीके से मनाया जाएगा और बेहतर कार्य करने का भी प्रयास किया जाएगा। वही उझी घाटी प्रभारी बलदेव ठाकुर ने बताया कि 2021-22 की कार्यकारिणी भंग करके अब 2022-23 की कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
