नाहन (देवेन्द्र कुमार): विश्व हिंदू परिषद जिला सिरमौर व प्रदेश मठ मंदिर प्रमुख ने आजादी का अमृत महोत्सव सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने देश पर जान न्योछावार कर देने वाले अमर बलिदानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
संगठन के पदाधिकारियों ने विक्रमबाग के मंडपा गांव के शहीद भूप सिंह के पुत्र कृष्ण लाल व उनकी पत्नी और उसके बाद कौंथरों गांव के शहीद मंसा राम की पत्नी शांति देवी को स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र प्रदान किए। इस मौके पर विहिप हिमाचल प्रदेश प्रांत मठ मंदिर प्रमुख दीपक भंडारी, जिला कार्यक्रम संयोजक सतीश कुमार, विहिप जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व सैनिक नरेंद्र शर्मा, जिला मंत्री इंजीनियर विभोर कुमार, मुख्य रूप से मौजूद रहे।
