मनमिन्दर अरोड़ा/कुल्लू: ब्रिटेन की उप उच्चायुक्त कैरोलिन रॉवेट प्रेस क्लब ऑफ कुल्लू से विशेष भेंटवार्ता करेगी। ब्रिटेन की उप उच्चायुक्त कैरोलिन रॉवेट सोमवार को कुल्लू पहुंचेगी और सबसे पहले भट्टीको का दौरा करने के बाद सीधा कुल्लू आएगी। वे प्रेस क्लब के सदस्यों से मुलाकात कर कई विषयों पर चर्चा करेगी।
गौरतलब है कि ब्रिटेन की उप उच्चायुक्त कैरोलिन रॉवेट तीन दिवसीय कुल्लू दौरे पर है और दौरान प्रेस क्लब के साथ विशेष बैठक होगी। ब्रिटेन हिमाचल में वाणिज्यिक, व्यापारिक व तकनीकी संबधों की संभावना तलाश रहा है। इस विषय को लेकर ब्रिटेन की उप उच्चायुक्त कैरोलिन रॉवेट विभिन्न प्रमुख संस्थाओं से विशेष भेंटवार्ता कर रही है। उनके साथ इस दौरान उनके राजनीतिक सलाहकार राजिंदर नगरकोटी भी मौजूद रहेंगें।
