मंजूर पठान,चंबा(TSN): हिमाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से उन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो में जल्द अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलने वाली हैं जहां पर अल्ट्रासाउंड की मशीन पहले से ही स्थापित हैं लेकिन रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने के चलते यह मशीने नहीं चलाई जा रही थी। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश सरकार ने नागरिक अस्पताल तीसा से भी एक डॉक्टर को अल्ट्रासाउंड की ट्रेनिंग के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा हैं,जिन्हें 6 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी।
उक्त डॉक्टर की तीन महीने की ट्रेनिंग खत्म हो चुकी है और अब 3 महीने की ट्रेनिंग शेष बची हैं। ट्रेनिंग के बाद नागरिक अस्पताल तीसा में अल्ट्रासाउंड की सुविधा लोगों को उपलब्ध हो पाएगी। बता दें की एक लाख की आबादी वाले इस नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा फिलहाल अभी नहीं मिल पा रही हैं। लोगों को अपना अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए यहां से 100 किलोमीटर दूर चंबा जाना पड़ता हैं, जिसके चलते कई बार लोगों का समय भी बर्बाद होता हैं,लेकिन सरकार ने दूरदराज ग्रामीण इलाकों में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से एक एक डॉक्टर को ट्रेनिंग के लिए भेजा है ताकि अल्ट्रासाउंड की सुविधा नजदीक अस्पताल में ही दी जा सके।
नागरिक अस्पताल तीसा के बीएमओ डॉक्टर ऋषि पुरी का कहना है कि सरकार ने हाल ही में अल्ट्रासाउंड की ट्रेनिंग के लिए हमारे अस्पताल से भी एक डॉक्टर को टांडा भेजा है जिनकी 6 महीने की ट्रेनिंग होगी। 3 महीने की ट्रेनिंग हो चुकी है और 3 महीने की ट्रेनिंग शेष बची हैं जिसके बाद हमारे नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध होगी। यहां से लोगों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए चंबा जाना पड़ता है जो काफी दूर हैं। लोगों को यहां जाने में काफी दिक्कतें भी होती हैं,ऐसे में जैसे ही ट्रेनिंग खत्म होगी तीसा में ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध होगी।
