Shimla, 26 May-देश की रक्षा में प्राण न्यौछावर करने वाले ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के वीर सैनिकों की स्मृति में उमंग फाउंडेशन ने शिमला के रिज मैदान पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस भावपूर्ण आयोजन में 76 लोगों ने रक्तदान कर देशभक्ति का परिचय दिया, जबकि सैकड़ों लोगों ने शहीदों के प्रतीक चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. अजय श्रीवास्तव और शिविर संयोजक रोहित दुगलेट ने बताया कि शिविर का उद्घाटन भारतीय सेना के सेवानिवृत्त मेजर जनरल अतुल कौशिक और उनकी पत्नी सिम्मी कौशिक द्वारा स्वयं रक्तदान करके किया गया। मेजर जनरल कौशिक ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में सेना के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति सेवा भाव प्रबल होता है। उन्होंने रक्तदान को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए युवाओं से इसमें आगे आने की अपील की।शिविर को सफल बनाने में विजय सिंह, शिवानी अत्री, नेहा ठाकुर, परमजीत, अमित अत्री, ऋतु ठाकुर, अंजलि के साथ-साथ सेवा भारती की ओर से निशा भंडारी, दीक्षा, पिंकी और अतुलनीय शिव शगुन वेलफेयर सोसाइटी से आयुष राजपूत, हिमांक, लवीश, रुद्रांश और लक्ष्य ने सराहनीय भूमिका निभाई।रक्त संग्रह का कार्य इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) के ब्लड बैंक की टीम ने डॉ. सैवी धौटा के नेतृत्व में संपन्न किया।
