राकेश, ऊना: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिवंगत वीरभद्र सिंह की जयंती पर शुक्रवार को प्रदेश भर के कांग्रेस की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसी कड़ी में ऊना सदर ब्लॉक कांग्रेस ने भी पूर्व मुख्यमंत्री को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए और पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि प्रदान की।
इस दौरान कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने हिमाचल प्रदेश के उत्थान से लेकर विकास तक में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का एक अहम योगदान बताया और हिमाचल निर्माण में सहयोगी रहे पूर्व मुख्यमंत्री यशवंत सिंह परमार के बराबर का योगदान हिमाचल के विकास में बताया। उन्होंने वीरभद्र सिंह को हिमाचल प्रदेश की राजनीति में विकास की दृष्टि से भीष्म पितामह की संज्ञा देते हुए उनके जैसे नेताओं के यदा-कदा होने की बात कही ।
