By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: IITमंडी में स्थापित होगा समग्र स्वास्थ्य केंद्र…केंद्र और प्रदेश सरकार करेगी सहयोग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > IITमंडी में स्थापित होगा समग्र स्वास्थ्य केंद्र…केंद्र और प्रदेश सरकार करेगी सहयोग
himachalNews

IITमंडी में स्थापित होगा समग्र स्वास्थ्य केंद्र…केंद्र और प्रदेश सरकार करेगी सहयोग

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/06/23 at 5:20 PM
Share

मंडी : धर्मवीर -आईआईटी मंडी में जारी जी20-एस20 मीट के दूसरे दिन समग्र स्वास्थ्य के अंतर्गत स्वास्थ्य और बेहतर सेहत के लिए संपूर्ण दृष्टिकोण थीम पर शुक्रवार को चर्चा आयोजित की गई। इसमें पारंपरिक और आधुनिक स्वास्थ्य देखभाल की कार्य प्रणालियों पर एकीकरण को अपने जीवन में लाने पर जोर दिया गया। इस थीम का लक्ष्य साक्ष्य आधारित प्रथाओं, रोकथाम उपायों और व्यक्तिगत देखभाल के बीच संतुलन को बढ़ावा देना है।

इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय वक्ताओं द्वारा संपूर्ण स्वास्थ्य के प्रति अपना दृष्टिकोण, अनुसंधान और अनुभव भी सांझा किया गया। इस दौरान वक्ताओं द्वारा बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त करने में संपूर्ण स्वास्थ्य के महत्व पर व्याख्यान दिया गया। इस थीम का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य और बेहतर सेहत के लिए एक संपूर्ण दृष्टिकोण का पता लगाकर उसे बढ़ावा देना और पारंपरिक व आधुनिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों को एकीकृत करने के उद्देश्य से शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को शामिल करने वाली व्यापक रणनीतियों पर चर्चा करना था। इस चर्चा में प्रदेश और केंद्र सरकार की मदद से आईआईटी मंडी में एक समग्र स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने पर भी विचार विमर्श किया गया। आईआईटी मंडी के बोर्ड ऑफ गवर्नर के चेयरमैन प्रोफेसर प्रेमव्रत ने कहा कि समग्र स्वास्थ्य एक महत्वपूर्ण विषय है और स्वास्थ्य को समग्रता से देखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इसमें समग्र स्वास्थ्य के लिए आचार-विचार, आहार और व्यवहार तथा शरीर, दिमाग व आत्मा का मिलन अनिवार्य है। प्रेमव्रत ने कहा कि मानव शरीर भी एक समग्र सिस्टम है और इसे एकीकृत समग्र स्वास्थ्य से ठीक किया जा सकता है।

जी20-एस20 मीट के तहत किया गया था समग्र स्वास्थ्य पर चर्चा

आईआईटी मंडी के डायरेक्टर प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने कहा कि जी20-एस20 मीट के दूसरे दिन समग्र स्वास्थ्य प्रणाली को लेकर विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध वक्ताओं द्वारा व्याख्यान दिया गया। उन्होंने कहा कि किसी शरीर का इलाज सिर्फ खून, मांस और हड्डियों की जानकारी से नहीं किया जा सकता है। इसलिए पूर्ण रूप से स्वास्थ्य रहने के लिए इनसे आगे जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मन और चेतना को एक साथ लाने के साथ दिनचर्या को ठीक करना पड़ेगा। प्रोफेसर लक्ष्मीधर मेहरा ने कहा कि भारतीय संस्कृति कई वर्षों से समग्र स्वास्थ्य पर कार्य कर रही है, लेकिन हम इसे भूल गए हैं। इसे अब संपूर्ण विश्व पहचान रहा है।

TAGGED: IIT Mandi G 20- S 20 meet
Chandrika June 23, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ऊना ब्लॉक कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,प्रदेश के उत्थान से लेकर विकास तक में वीरभद्र सिंह का अहम योगदान
Next Article प्राथमिक स्कूल हरिपुरधार के वैभव शर्मा का नवोदय में चयन..पिछले वर्ष भी हुआ था छात्रों का चयन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सुजानपुर में 11वीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में शिक्षकों पर मारपीट के आरोप

Ago

चंबा में वीरभद्र सिंह जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटे फल और प्रसाद

Ago

दिशा बैठक में सांसद सुरेश कश्यप ने योजनाओं की समीक्षा की

Ago

डलहौजी नगर परिषद की नई अध्यक्षा वंदना चड्ढा ने संभाला कार्यभार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?