राकेश,ऊना: ऊना शहर में आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने और ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस अब तीसरी आंख से नजर रखेगी।हिमाचल प्रदेश का जिला ऊना पंजाब के बॉर्डर के साथ सटा हुआ हैं। ऊना जिला का बॉर्डर रोपड़ और होशियारपुर व तलवाड़ा के साथ सटा हुआ होने की वजह से अक्सर यह देखने में आया हैं की लोग ऊना में वारदात को अंजाम देने के बाद दूसरे राज्य में भाग जाते हैं। इस पर नकेल कसने के लिए हिमाचल पुलिस की ओर से इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत जिला ऊना की सात लोकेशन जिसमें अंब,पंडोगा मेहतपूर ,सिटी ऊना व पुलिस लाइन ऊना के साथ ही संतोषगढ़ में लाखों रुपए के बजट के तहत उच्चतम तकनीक के सीसीटीवी कैमरा लगाए जा रहे हैं।
पुलिस की माने तो इसका मकसद चोरी की घटनाओं व अवैध गतिविधियों पर नकेल कसना हैं। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों पर भी शिकंजा कसा जा रहा हैं। उन्होंने कहा की सीसीटीवी कैमरा लगाने के बाद पुलिस ओवरस्पीड ड्राइव करते हैं। बिना हेलमेट वाहन चलाते हैं। विदाउट नंबर प्लेट गाड़ी इस्तेमाल करते हैं उन सभी पर शिकंजा कसा जाएगा। पुलिस ने बताया कि अक्सर देखने में आया है कि बिना नंबर प्लेट की बाइक चोरी की वारदात और चेन स्नेचिंग की घटनाओं में शामिल पाए गए हैं। इसलिए उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल ना करें और ना ही अपने बच्चों को करने दे।
एडिशनल एसपी ऊना परवीन धीमान ने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की भी अपील की हैं। पुलिस का मानना हैं कि सीसीटीवी कैमरा के लगने के बाद ट्रैफिक नियमों की अवेहलना करने वालों पर शिकंजा कसने में उन्हें इसकी काफ़ी मदद मिलेगी।
