विकास शर्मा, चिंतपूर्णी:अमृतसर, पंजाब के प्रख्यात सिंगर मनी लाडला सोमवार को मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे। यहां पहुंच कर उन्होंने माता रानी के दर्शन करने के साथ ही मंदिर परिसर में अपनी पूरी क्रू के साथ चुन्नी 2 भजन एल्बम के गीतों की शूटिंग भी की। इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी सचिन कालिया ने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करवाई और मां का आशीर्वाद दिलवाया।
मंदिर पहुंचने पर उनके प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। बता दे कि सिंगर मनी लाडला के भजन मां का लाडला, चुनरी ओर काली मां नामक गाने पर यूट्यूब पर धूम मचा कर विश्वप्रसिद्ध हो चुके हैं। मनी लाडला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि माता चिंतपूर्णी मंदिर में उनकी असीम आस्था हैं हिमाचल प्रदेश की भूमि देवी देवताओं की धरती हैं। वह पहले भी अनेक बार शूटिंग करने के लिए हिमाचल प्रदेश के धार्मिक स्थलों पर आ चुके हैं।
आज उन्होंने चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में अपनी भजन एल्बम चुन्नी 2 के भजन के लिए शूटिंग की हैं। उन्होंने प्रदेश वासियों से इस गाने को भी भरपूर समर्थन देने की अपील की हैं। इस मौके पर चिंतपूर्णी बारीदार सभा के अध्यक्ष रवींद्र शिंदा एवं समस्त पुजारी वर्ग ने भी मनी लाडला को शुभकामनाएं प्रदान की।
