राकेश, ऊना: ऊना सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत्तपाल सत्ती की गाड़ी हादसे का शिकार हुई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक लाठियानी के समीप विधायक की गाड़ी पलटने की सूचना मिली हैं। बता दें कि इस हादसे में विधायक पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
विधायक की गाड़ी अचानक से अनियंत्रित हो कर सड़क के बीच पलट गई। गनीमत यह रही की इस हादसे में सभी सुरक्षित हैं।
