राकेश, ऊना: ऊना पुलिस ने बाइक चोरी मामले में सफलता हासिल करते हुए चोरी की गई बाइक को चोर समेत ढूंढ निकाला हैं। पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में एक युवक को पकड़ा और उसके पास से चोरी की हुई बाइक भी रिकवर की। पुलिस के मुताबिक 28 फरवरी की रात जलग्रा निवासी एक व्यक्ति ऊना के सरकारी अस्पताल में अपने किसी रिश्तेदार की खबर लेने गया था और अपनी बाइक को अस्पताल की बाहर खड़ा कर गया, लेकिन वापिस आने पर उसकी बाइक चोरी हो चुकी थी।
उसने फौरन पुलिस को सूचित किया,पुलिस हरकत में आई पुलिस ने 3 घंटे के बाद वाहन चोरी करने के आरोपियों को पीर निगाह रोड स्थित बसोली में पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपी पंजाब के गढ़शंकर क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा हैं। पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
डीएसपी हेडक्वार्टर अंकित शर्मा ने बताया की पकड़े गए आरोपी से वाहन चोरी के कई मामले सुलझ सकते हैं और इस मामले में इसके साथी को भी जल्द पकड़ा जाएगा।
