राकेश,ऊना: नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने और प्रदेश का नाम चमकाने के लिए एसपी ऊना ने ऊना के बॉक्सर वरुण शर्मा को विशेष रुप से सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई की। खिलाड़ी वरुण शर्मा अंब क्षेत्र के निवासी हैं जो पिछले दो साल से सक्षम बॉक्सिंग क्लब गांव हम्बोली में बॉक्सिंग परीक्षण सीख रहा हैं।
27 से 29 जून जिला सुंदरनगर में आयोजित जूनियर स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ी वरुण शर्मा ने 54 भार वर्ग में जिला ऊना का प्रतिनिधि किया और गोल्ड मेडल हासिल किया हैं। खिलाड़ी वरुण का चयन अरुणाचल प्रदेश में आयोजित नेशनल प्रतियोगता में किया गया था। वरुण ने हिमाचल का 54 भार वर्ग में प्रतिनिधित्व कर अच्छा प्रदर्शन किया हैं। खिलाड़ी वरुण अंब के ही एक स्कूल में क्लास 11वीं का छात्र है और स्कूल के बच्चों को भी खिलाड़ी वरुण से खेलों में आगे आने के लिए प्रेरणा मिल रही हैं।
वरुण के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने खिलाड़ी वरुण को भविष्य में आगे बढ़ने और अच्छी उपलब्धियां लाने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
