By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading:
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal >
himachalpolitical

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने उठाई मांग...बाढ़ में बहकर आई लकड़ियों की सीबीआई जांच करवाए सरकार

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/07/26 at 3:19 PM
Share

मंडी :धर्मवीर- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने सरकार से मांग उठाई है कि थुनाग में बाढ़ के साथ बहकर आई लकड़ियों की सीबीआई जांच करवाई जाए। यह मांग उन्होंने आज मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उठाई। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र में पूर्व सरकार के समय में अनियमितताएं बरतकर बीना वन विभाग की अनुमति के कई सड़कों का निर्माण हुआ है और उसमें हजारों पेड़ काटे गए हैं। जो लकड़ी बाढ़ में बहकर आई वो भी उसी का ही नतीजा है। इसी कारण लोगों का भारी नुकसान हुआ। सरकार को चाहिए कि सही अधिकारी तैनात करके इसकी उच्च स्तरीय जांच की जाए।

जयराम ठाकुर बताएं कौन अधिकारी जाना चाहते हैं केंद्र में

कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि जयराम ठाकुर यह कह रहे हैं कि प्रदेश की ब्यरोक्रेसी सरकार से दुखी है और केंद्र में जाना चाहती है। जयराम ठाकुर ऐसे अधिकारियों के नाम बताएं जो केंद्र में जाना चाहते हों। प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी पूरी ईमानदारी के साथ काम कर रही है और कहीं जाने की इच्छुक नहीं है। नियमों के तहत यदि कोई अधिकारी केंद्र में जाना चाहे तो उसे सरकार के पास आवेदन करना पड़ता है। जबकि अभी तक कोई आवेदन नहीं आया है। जयराम बताएं कि क्या उनके पास किसी ने आवेदन किया है। उन्होंने जयराम ठाकुर को नसीहत दी कि वे आपदा की स्थिति में राजनीति न करे और केंद्र से राहत पैकेज लेकर आएं और उसका श्रेय लें, हम भी इसके लिए केंद्र का आभार जताएंगे।

कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के पूर्व विधायकों ने अपनी एक महीने की पेंशन सीएम राहत कोष में देने का निर्णय लिया है। उन्होंने लोगों से भी अधिक से अधिक संख्या में राहत कोष मे दान करने की अपील की ताकि अधिक से अधिक आपदा प्रभावितों की मदद की जा सके। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री एवं मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर, प्रदेश महासचिव चेत राम ठाकुर और जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर भी मौजूद रही।

TAGGED: Mandi congress senior leader kaul singh thakur
Chandrika July 26, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article
Next Article
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कटोच वंश का इतिहास हजारों वर्ष पुराना, नए साक्ष्यों के संकलन पर जोर

Ago

गर्मी बढ़ते ही जल शक्ति विभाग सतर्क, उपभोक्ताओं से बेहतर संवाद के निर्देश जारी

Ago

जनसमस्याओं के समाधान के लिए भरवाईं पहुंचे विधायक, विकास कार्यों को मिली रफ्तार

Ago

हिमाचल में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सत्ती का प्रहार, ऊना की घटनाओं को बताया गंभीर संकेत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?