राकेश,ऊना (TSN): एचपी नेवल यूनिट एनसीसी बिलासपुर की ओर से 10 दिवसीय जलतरंग नौकायान शिविर के छठे दिन 60 एनसीसी कैडेट्स ने गोविंदसागर तट पर साफ सफाई की। इस अवसर पर कैडेट्स की ओर से जागरूकता रैली भी निकाली गई। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों को जागरूक किया। बिलासपुर लूहनु मैदान से रायपुर मैदान तक नौकायान करते हुए लगभग 80 किलोमीटर तक का सफर तय किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य तटीय क्षेत्रों की साफ सफाई और उन्हें प्लास्टिक मुक्त करना हैं।
एचपी नेवल यूनिट एनसीसी बिलासपुर की ओर से 10 दिवसीय जलतरंग नौकायान मेन्यू शिविर 2023 के छठे दिन शुक्रवार को 60 एनसीसी कैडेट्स सुबह 9 बजे शारीरिक व्यायाम और योगा के बाद गोविंदसागर झील में तीन सेलिंग बोट, दो रेस्क्यू बोट और एक सेफ्टी बोट्स लेकर रायपुर मैदान से लठयाणी के लिए नौकायान करते हुए रवाना हुए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लठयाणी में गोविंदसगर के तट पर सभी कैडेट्स ने अपना दोपहर का भोजन ग्रहण किया।
बता दें कि पिछले कल ही सभी कैडेट्स और सभी वोट बिलासपुर लुहनु मैदान से रायपुर मैदान तक नौकायान करते हुए लगभग 80 किलोमीटर तक का सफर तय किया था। लठयाणी पहुंचने पर सभी एनसीसी कैडेट्स ने पुनीत सागर अभियान के तहत एक रैली का आयोजन किया और लठयाणी में गोविदसागर झील के आसपास साफ सफाई की। लठयाणी में कैडेट्स के साथ नौकायन से पहुंचे कमांडिंग ऑफिसर कमांडर डॉक्टर देवसीश गूहा ने बताया कि पिछले कल 80 किलोमीटर नौकायान करने के बाबजूद सभी कैडेट्स ने थकावट के बाबजूद आज भी नौकायन में जोश दिखाया हैं।
कमान अधिकारी ने बताया कि सभी कैडेट्स ने शुक्रवार को पुनीत सागर अभियान के तहत गोविंदसागर तट पर साफ सफाई की और रैली के माध्यम से स्थानीय लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य तटीय क्षेत्रों की साफ सफाई और उन्हें प्लास्टिक मुक्त करना हैं। एनसीसी कैडेट्स की ओर से किया गया यह कार्य अत्यंत सराहनीय हैं। सभी जनमानस को इससे प्रेरणा लेकर इस अभियान में सहयोग करना चाहिए।
